Wednesday, 30 January 2019

मनोविज्ञान के 40 रोचक तथ्य

मनोविज्ञान के 40 रोचक तथ्य

1. यदि आप चाहते हो कि कोई आपकी बात ध्यान से सुनें तो बात की शुरूआत इस वाक्य से करो: “ मैं आपको यह बताना तो नही चाहता था… ”।
2. यदि कोई आपको सलाह देता है तो उसके जवाब में ‘ you’re right’ कहना ज्यादा अच्छा रहता है बजाय ‘ i know’ के।
3. महिलाएँ सिर्फ उन्ही लोगो को साथ बहस करती है जिनकी वो सच में care करती है।
4. जब कई लोग इकट्ठा होकर किसी का मजाक उड़ाते है तो वह आदमी ज्यादातर उसी आदमी की तरफ देखता है जिसे वह अपने दिल के सबसे करीब मानता है।
5. यदि आप किसी से बात कर रहे हो और वह अपना सिर नीचे किए हुए है तो इसका मतलब है कि वह आपकी बात में इंटरेस्टिड नही है और आपको बताना भी नही चाहता कही आप नाराज ना हो जाए।
6. अगर आपको दो इंसानों से प्यार हो जाता है और इनमें से एक को छोड़ना है तो हमेशा पहले वाले को छोड़िए क्योंकि यदि आपको पहले वाले से सच में प्यार होता तो दूसरे से प्यार ही नही करते।
7. हर काम के लिए ‘yes ’ नही कहना चाहिए क्योंकि लोग उनकी इज्जत करते है जिनकी कुछ सीमाएँ होती है।। कभी कभी ‘ no’ कहना भी ठीक है।
8. अकेलापन इंसान की मृत्युदर पर उतना ही असर डालता है जितना दिन में 15 सिगरेट। किसी इंसान के लिए अकेला रहना मोटापे से भी ज्यादा खतरनाक है।
9. 95% लोगो का फोन बेड पर लेटकर टाइपिंग करते समय कभी न कभी मुंह पर जरूर गिरा है।
10. अकेलेपन की feeling तब नही आती जब इंसान अकेला होता है बल्कि तब आती है जब कोई उसकी care नही करता।
11. यदि आप एक बार किसी के प्यार में पड़ गए तो वापिस उसके फ्रेंड नही बन सकतें।
12. यदि आपसे कोई पेन मांगे तो उसकी ढक्कन हमेशा अपने पास रखें क्योंकि बिना ढक्कन के पेन को लोग बहुत कम अपनी जेब में डालते है।
13. 68% लोगो को ये महसूस होता है कि जैसे उनके जेब में रखे फोन में अभी-अभी वाइब्रेशन हुआ है जबकि असल में ऐसा कुछ नही होता।
14. जब आप बिना किसी वजह के अचानक से निराश हो जाते हो तो उस समय आप किसी को मिस कर रहे होते हो लेकिन आपको खुद इसका पता नही होता।
15. किसी के ना बोलने पर भी खुद का नाम सुनाई देना एक स्वस्थ दिमाग का संकेत है।
16. जो लोग बहुत जल्दी पक्के दोस्त बन जाते है उनसे थोड़ा बचना चाहिए क्योंकि इनमें से अधिकत्तर ड्रामेबाज़ होते है।
17. किसी का कॉल उठाने से पहले थोड़ा सा मुस्कुरा लेना आपकी आवाज को अच्छा बनाता है।
18. यदि आपकी हाईट कम रह गई है तो 90% चाँस है कि आपकी माँ ने गर्भावस्था में चिंता की होगी।
19. अगर आप अच्छी नींद लेने के बाद भी थका हुआ महसूस कर रहे हो तो ज़रूर आपके अंदर पानी की कमी है। इसलिए उठकर थोड़ा पानी पी लेना चाहिए।
20. किसी से जलन भावना रखना हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाता है।
मनोविज्ञान के रोचक तथ्य 21 से 40 – Human Psychology in Hindi
21. ईमानदार होने से ज्यादा दोस्त नही बनते लेकिन जो बनता है वो पक्का होता है।
22. मनोविज्ञान के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति आपके सामने किसी और की चुगली करता है तो वह कही न कही आपकी भी चुगली करता होगा।
23. यदि कोई आपसे कहे कि “ तुम बदल गए हो ” तो 95% चांस है कि आपने सिर्फ वो चाजें करनी बंद की है जो उसे आपसे चाहिए थी बाकी आपमें कुछ नही बदला।
24. यदि हम किसी की सच में care करते है तो उसके मूड का सीधा असर हमारे मूड पर भी होता है। वो खुश तो हम भी खुश वो दुखी तो हम भी दुखी।
25. पार्टी, शादी वगैरह में पीने वाली चीजों को हमेशा उल्टे हाथ में पकड़कर पीयें, इससे आपको किसी से हाथ मिलाते समय ज्यादा परेशानी नही होगी।
26. यदि कोई इंसान आपके लिए समय निकालकर फ्री में काम कर रहा है तो उसे कभी भी ‘ जल्दी करो ’ नही कहना चाहिए।
27. एक आदमी औसतन इन तीन चीजों की वजह से आपसे जलता है: 1) वह आप जैसा बनना चाहता है। 2) या वह खुद से नफरत करता है। 3) या फिर वह आपको एक खतरे के रूप में देखता है।
28. माफी मांगना हमेशा ये तय नही करता कि आप गलत हो और सामने वाला ठीक.. बल्कि इससे पता चलता है कि आपके लिए आपकी ego से ज्यादा संबंध मायने रखते है।
29. चुटकले को समझकर उस पर हंसना हमारे
दिमाग के 5 अलग-अलग हिस्सों का काम है।
30. पहली डेट पर जाने के लिए बुधवार सबसे अच्छा दिन माना गया है।
31. जितना प्यार आपका साथी आपको दिखाता है उसे उससे ज्यादा प्यार दिखाना संबंधों में की गई सबसे आम गलती है।
32. हम उन लोगो की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है जिन्हें हमारी पसंद का म्यूजिक ही पसंद आता हो।
33. जो लोग भीड़ को देखकर जेब में हाथ डाल लेते है वो अधिक शर्मीले होते है।
34. 85% लोगो को इतना असली सपना आता है कि उन्हें उठने के बाद भी सही से पता नही होता कि ये सब सपना था या असलियत।
35. मन में छुपाई गई भावना कभी खत्म नही होती, यह कुछ समय के लिए दूर हो सकती है लेकिन जब दोबारा आएगी तो और ज्यादा दर्द के साथ आएगी।
36. लोग आपके बारे में सुनी गई अच्छी बातो को आपसे दोबारा पूछने आएगे लेकिन बुरी बातों पर बिना पूछे ही विश्वास कर लेंगे।
37. नकारात्मक विचारों को लिखकर उन्हें कूड़ेदान में फेंकना आपके मूड को बेहतर बनाने के लिए एक अच्छी मनोवैज्ञानिक तरकीब है।
38. ज़्यादा सवाल पूछना, आपको ज़्यादा पसंद होने वाला बनाते हैं।
39. लोग आपको इस बात से याद नही रखते कि आपने उनसे क्या कहा, बल्कि इससे याद रखते है कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।
40. यदि आप बात करते-करते अपने दोस्त को बैग सौंपते हो तो ज्यादातर लोग बिना सोचे बैग ले लेते है।

Amazing Facts about Internet in Hindi – इंटरनेट के बारे में 32 रोचक तथ्य

Amazing Facts about Internet in Hindi – इंटरनेट के बारे में 32 रोचक तथ्य

इंटरनेट को हिन्दी में अंतरजाल कहते है। पहले पाँच करोड़ लोगो तक पहुंचने में टेलीफोन को 75 साल, रेडियो को 38 साल, टेलिविजन को 13 साल और इंटरनेट को मात्र 4 साल लगे थे। ये
internet ही है जिसकी वजह से आप हमें पढ़ पा रहे है।
1. जनवरी 2018 के अनुसार, 3,812,564,450 डिवाइस इंटरनेट से जुड़े हुए है। जिसमें चाइना सबसे ऊपर है।
2. आपको जानकर हैरानी होंगी कि Email, WWW से भी पुरानी है।
3. किसी देश की कुल आबादी के हिसाब से देखा जाए तो स्वीडन के सबसे ज्यादा लोग
इंटरनेट से जुड़े हुए है। लगभग 75%।
4. September 1995, से पहले Domain फ्री में register होते थे।
5. 1999 में, इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली दूसरे नंबर की चीज थी ‘Pokemon ’. पहले नंबर पर तब भी Pornography ही थी।
6. हर महीने 10,00,000 से ज़्यादा नए domain रजिस्टर किए जाते है। जनवरी 2018 के अनुसार, इंटरनेट पर करीब 1 अरब 30 करोड़ वेबसाइट हैं।
7. आज आप चाहे कोई भी ब्राउज़र इस्तेमाल करते हो Google Chrome, Safari, Uc Browser etc. लेकिन 1993 में इंटरनेट का पहला और प्रसिद्ध ब्राउज़र ‘ Mosaic ’ था।
8. इंटरनेट पर रजिस्टर होने वाला पहला डोमेन नेम ‘ www.symbolics.com ’ था. इसे 15 मार्च, 1985 को रजिस्टर किया गया था।
9. ‘ www.web.archive.org ’ एक ऐसी वेबसाइट है जिस पर आप किसी भी वेबसाइट का url डालकर यह देख सकते हो वो वेबसाइट भूतकाल में कैसी दिखती थी। उदाहरण के लिए, आप देख सकते हो कि आज से 2 साल पहले www.gazabhindi.com कैसी दिखती थी।
10. Brazil में, ‘ Ecosia’ नाम का एक सर्च इंजन है जो अपनी कुल कमाई का 80% पेड़ लगाने के लिए दान करता हैं।
11. आज से 25 साल पहले, 1993 में इंटरनेट पर सिर्फ 130 वेबसाइटें थी। गूगल भी नही था, और Email account बनाने के लिए ISP के जरिए पैसे देने पड़ते थे। ISP मतलब, Internet Service Provider.
12. किसी domain name के लिए सबसे लंबी कानूनी लड़ाई PETA.org के लिए हुई है। ‘People for the Ethical Treatment of Animals’ ने यह नाम प्राप्त करने के लिए ‘People Eating Tasty Animals’ पर मुकदमा दायर किया था। यह केस 1995 से 2001 तक चला और अंत में ‘People for the Ethical Treatment of Animals’ इसे जीत गई।
13. Hotwired, जिसे अब Wired.com के नाम से जाना जाता है पहली ऐसी वेबसाइट थी जिसने Banner Ad लगाई थी।
14. हर दिन भेजी जाने वाले लगभग 80% Email स्पैम होती हैं।
15. ‘ @ ’ साइन का प्रयोग इतिहास में यूरोप की एक वजन मापने वाली ईकाई के रूप में होता था जिसे ‘ arroba’ कहा जाता था। जिसका वजन 25lbs (11.34 किलो) के सामान होता था।
16. इंटरनेट पर बेची और खरीदी जाने वाली पहली चीज ‘गाँजे का एक बैग ’ थी।
17. ‘ The Pirate Bay’ (एक वेबसाइट) ने इस उम्मीद के साथ एक आइसलैंड खरीदने की कोशिश की थी कि इसे एक देश बना दिया जाएगा जहाँ कोई कॉपीराइट कानून नही होगा।
18. हर दिन 30,000 से ज़्यादा वेबसाइट हैक होती है।
19. अमेरिकी राष्ट्रपति ‘बिल क्लिंटन ’ का January, 1997 का उद्धाटन इंटरनेट का पहला Webcast था। (Webcast means Live Video).
20. जब 21 October, 1994 को White House की पहली वेबसाइट लॉन्च की गई थी तब संयोग से.. यह एक पोर्न वेबसाइट से लिंक हो गई थी।
21. ‘ Ethan Zukerman’, वो व्यक्ति जिसने Pop-up ads का idea दिया था, को आज भी इस बात का खेद है कि उसने इंटरनेट पर विज्ञापनों के लिए सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाले तरीको में से एक को जन्म दिया।
success kid
22. ये बच्चा जो internet पर ‘ Success Kid’ के नाम से प्रसिद्ध है, ने इंटरनेट की लोकप्रियता से इतने पैसे कमा लिए कि इनके पिता कि किडनी ट्रांसप्लांट हो गई।
23. नार्वे में सभी कैदियों को अपनी-अपनी कोठरी में इंटरनेट चलाने की अनुमति है।
24. साउथ कोरिया में एक कानून है जिसके अनुसार, 16 साल से कम उम्र के बच्चे रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक ऑनलाइन गेम नही खेल सकते। इसे ‘ Shutdown Law ’ नाम दिया गया है।
25. ‘ Anthony Greco’ पहला ऐसा इंसान था जिसे 2005 में स्पैम मैसेज भेजने के जुर्म में गिरफ़्तार कर लिया गया था।
26. एक आम इंसान एक साल में इंटरनेट पर इतनी ‘ Terms and Conditions ’ agree करता है कि अगर उन्हें पढ़ने बैठ जाए और दिन में 8 घंटे पढ़े तो लगभग 76 दिन लग जाएंगे।
27. गूगल पर एक दिन में 6,586,013,574 search होते है जिनमें से 15% ऐसे होते है जो गूगल ने भी पहले कभी नही देखें।
28. Cars.com , इंटरनेट पर अब तक का सबसे महंगा बिकने वाला domain है। कीमत $872 million.
29. भारत में आम जनता के लिए इंटरनेट की शुरूआत 14 August, 1995 को VSNL (Videsh Sanchar Nigam Limited) द्वारा की गई थी।
30. सबसे हैरान करने वाला तथ्य ये है कि गूगल खुद यह बात कहता है कि उसके पास internet के कुल डाटा का सिर्फ 0.004% है बाकी के 99.996% को ‘ Deep Web’ के नाम से जाना जाता है।

इंटरनेट का आविष्कार किसने किया ?

विश्व में इंटरनेट की शुरूआत हुई 29 October, 1969 को रात 10:30 बजे.. जब ULCA के एक प्रोग्रामर ‘ चार्ली क्लीन ’ ने 350 किलोमीटर दूर मेंलो पार्क, कैलिफ़ोर्निया में दो शब्द “I” और ”O” इलेक्ट्रॉनिकली भेजे थे जिसके बाद पूरा सिस्टम बंद हो गया मगर इंटरनेट का आरंभ हो गया। इसे ‘ ARPANet’ नाम दिया गया। इसके बाद 1 January, 1983 को ‘ Vin Kerf’ और ‘Robert E. Kahn ’ दोनों ने मिलकर TCP/IP protocols का आविष्कार किया और ARPANet को TCP/IP पर माइग्रेट कर दिया गया। आज इंटरनेट इसी से चलता है। Vint और Robert को “ Fathers of the Internet ” भी कहा जाता है।

WWW का आविष्कार किसने किया ?

WWW का पूरा नाम है ‘ World Wide Web’ ‘वर्ल्ड वाइड वेब ’। कुछ लोग WWW को ही इंटरनेट समझ लेते है लेकिन ऐसा नही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि WWW और Internet दोनों अलग-अलग चीज है। WWW सिर्फ इंटरनेट पर मौजूद पन्नों के लिए हैं जबकि इंटरनेट इसके अलावा भी बहुत बड़ा है। आसान शब्दों में कहे तो इंटरनेट के बिना WWW कुछ भी नही है बल्कि WWW के बिना इंटरनेट बहुत कुछ है। WWW का आविष्कार ‘ Tim Berners-Lee ’ और ‘Robert Cailliau ’ ने 1989 में कर दिया था.. 

INDIA FACT



1. पाई का मान भारत की देन है।
2. योग की शुरूआत भारत में हुई।
3. 70% मसाले भारत की देन है।
4. शैंपू का आविष्कार भारत में हुआ।
5. बटन का आविष्कार भारत में हुआ।
6. लोहे का आविष्कार भारत में हुआ।
7. चीनी का आविष्कार भारत में हुआ।
8. स्याही का आविष्कार भारत में हुआ।
9. USB का आविष्कार भारत में हुआ।
10. चाँद पर पानी की खोज भारत ने की।
11. Ruler का आविष्कार भारत में हुआ।
12. Chess का आविष्कार भारत में हुआ।
13. दशमलव का आविष्कार भारत में हुआ।
14. बाइनरी कोड का आविष्कार भारत में हुआ।
15. पेंटियम चिप का आविष्कार भारत में हुआ।
16. स्केल (फुटा) का आविष्कार भारत में हुआ।
17. ताश के खेल का आविष्कार भारत में हुआ।
18. फ्लश टॉयलेट का आविष्कार भारत में हुआ।
19. प्लास्टिक सर्जरी का आविष्कार भारत में हुआ।
20. नौकायन की कला का आविष्कार भारत में हुआ।
21. ऑप्टिकल फाइबर का आविष्कार भारत में हुआ।
22. Steel का उत्पादन करने वाला भारत पहला देश है।
23. 0, Zero का आविष्कार भारत के आर्यभट्ट ने किया।
24. सांप-सीढ़ी और लूडो के खेल का आविष्कार भारत में हुआ।
25. दुनिया के पहले फिंगरप्रिंट ब्यरों की स्थापना 1897 में भारत में हुई।
26. दुनिया की पहली मोतियाबिंद सर्जरी भारत में हुई, 2600 साल पहले।
27. दुनिया का पहला विश्वविद्यालय ‘ तक्षशिला ’ भारत में है। इसकी स्थापना 700 ईसा पूर्व में की गई थी।

INDIAN CONSTITUTION FACTS IN HINDI

देश में सबसे उच्चा पद भारतीय संविधान का है। सरकार, सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री कोई भी इससे ऊपर नही है। सब इसके दायरे में रहकर काम कर रहे है।

1. भारत का संविधान एक हाथ से लिखा गया दस्तावेज है, ना कि मशीन से। इसे “ प्रेम बिहारी नारायण रायजादा” ने अपने हाथों से इटैलिक स्टाइल में लिखा था और इसके हर पन्ने को शांतिनिकेतन के दो कलाकार “बेवहार राममनोहर सिन्हा ” और “ नंदलाल बोस ” ने अपने हाथों से सजाया था।

2. भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। यह 25 भागों में बंटा हुआ है, जिसमें 448 आर्टिकल्स और 12 schedules है। इसके अंग्रेज़ी संस्करण में कुल 117,369 शब्द हैं, जिन्हें लिखने में कुल 254 पेन निब्स का इस्तेमाल हुआ था और 6 महीने का समय लगा था। इस पूरे कार्य पर लगभग ₹6.3 करोड़ खर्च हुए थे।

3. संविधान के अंग्रेज़ी और हिंदी संस्करण की असली कॉपी संसद भवन की लाइब्रेरी में हिलियम के बॉक्स में रखी हुई हैं।

4. संविधान बनाने के लिए पहली सभा 9 दिसंबर, 1946 को बैठी थी और इसे बनाने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया था और
डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर को इस कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था।

5. संविधान सभा के सदस्यों की कुल संख्या 389 तय की गई थी, जिनमें 292 ब्रिटिश प्रांतों के प्रतिनिधि, 4 चीफ कमिश्नर क्षेत्रों के प्रतिनिधि और 93 देशी रियासतों के प्रतिनिधि थे। ये संख्या बाद में घटकर 299 रह गई। हैदराबाद अकेली एक ऐसी रियासत थी, जिसके प्रतिनिधि संविधान सभा में शामिल नहीं हुए थे।

6. भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो गया था लेकिन आधिकारिक रूप से यह 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था और इसी दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में भी मनाते है।

7. संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी का ही दिन इसीलिए चुना गया क्योंकि इस दिन “ पूर्ण स्वराज दिवस ” की वर्षगांठ थी।

8. भारतीय संविधान को अंतिम रूप देने से पहले इसे चर्चा और बहस के लिए रखा गया था और तब इसमें 2000 से अधिक संशोधन किए गए थे।

9. Indian Constitution पर संविधान सभा के 284 सदस्यों के हस्ताक्षर भी है जिनमें से 15 महिलाएँ थी। ज्यादात्तर सदस्यों ने अपने हस्ताक्षर
अंग्रेजी में किए थे और कुछ ने हिंदी में भी.. ‘ अबुल कलाम आजाद ’ ने अपने हस्ताक्षर उर्दू में किए थे।

10. 24 जनवरी 1950 को, संविधान लागू होने से 2 दिन पहले जब संसद में इस पर हस्ताक्षर किए जा रहे थे तो उस समय बारिश हो रही थी और संविधान सभा के सदस्यों ने इसे शुभ बताया था। यह सविंधान सभा की अंतिम बैठक थी और इसी दिन संविधान सभा के द्वारा डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति भी चुना गया।

11. डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर, जो स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री और संविधान सभा की कमेटी के चेयरमैन भी थे, को “भारतीय संविधान का पिता ” कहा जाता हैं।

12. भारतीय संविधान दुनिया के 10 अलग-अलग देशों से लिया गया है इसीलिए इसे “उधार लिया हुआ बैग ” भी कहा जाता है। संविधान का मूल ढांचा ‘ Government of India Act, 1935 ’ पर आधारित है।
पंच-वर्षीय योजना का विचार सोवियत संघ से लिया गया है।
सामाजिक-आर्थिक अधिकार का विचार आयरलैंड से लिया गया है।
व्यापार और कॉमर्स के प्रावधान
ऑस्ट्रेलिया के संविधान से लिए गए है।
भारतीय संविधान में आपातकालीन प्रावधानों को जर्मनी से लिया गया है।
भारत मे जिस कानून के तहत सुप्रीम कोर्ट काम करता है, वो जापान से लिया गया है।
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में “ Liberty , Equality और Faternity ” शब्द फ्रांस -क्रांति से प्रेरित हैं।
फ़ेडरल सिस्टम, संघ और राज्य के रिश्ते और संघ-राज्य के बीच पॉवर का बंटवारा
कनाडा के संविधान से लिया गया हैं।
भारतीय संविधान की प्रस्तावना (preamble) अमेरिकी संविधान की प्रस्तावना से प्रेरित है। अमेरिकी संविधान की प्रस्तावना और भारतीय संविधान की प्रस्तावना दोनों ही “We the People ” से शुरू होती है।

13. भारतीय संविधान, भारत के नागरिकों को वर्तमान में 6 मौलिक अधिकार देता है, जो अमेरिका के संविधान से लिए गए है:-
1. समानता का अधिकार
2. स्वतंत्रता का अधिकार
3. शोषण के विरूद्ध अधिकार
4. धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार
5. संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार
6. संवैधानिक उपचारों का अधिकार
7. दिलचस्प बात यह है कि शुरुआत में, संपत्ति का अधिकार भी एक मौलिक अधिकार था। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 31 में कहा गया था कि “ किसी भी इंसान को उसके संपत्ति से वंछित नही किया जा सकता हैं “। लेकिन संविधान के 44वें संशोधन, 1978 में इस अधिकार को हटा दिया गया।

14. भारत के राष्ट्रीय प्रतीक ‘सरनाथ’ जिसमें शेर, अशोक चक्र, सांड और घोड़े भी है.. को 26 जनवरी 1950 को ही अपनाया गया था।

15. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत एक “संघीय, समाजवाद, धर्म निरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य ” हैं। समाजवाद शब्द को 1976 में 42वें संशोधन के माध्यम से जोड़ा गया।

16. भारतीय संविधान के पहले अनुच्छेद के अनुसार “ भारत सभी राज्यों का एक संघ ” हैं और डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर ने भी ये स्पष्ट किया था कि भारत एक संघ (union) हैं, और किसी भी राज्य को भारत से अलग होने का अधिकार नही है।

17. संविधान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 26 नवंबर के दिन को “संविधान दिवस ” के रूप में मनाया जाता है।

18. भारत के संविधान को दुनिया के सबसे बेहतरीन संविधानों में से एक माना जाता हैं क्योंकि अभी तक हमारे संविधान में सिर्फ 102 संशोधन हुए हैं।

Sunday, 27 January 2019

India Facts in Hindi

India Facts in Hindi
1. भारत ने अपने 10 हजार साल के इतिहास में किसी देश पर पहले हमला नही किया, जबकि यह हथियारों का सबसे बड़ा आयातक है।


2. भारत अकेला ऐसा देश है जहाँ किसी भी चीज पर उसका M.R.P लिखा होता है।


3. भारतीय रेल, कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से संसार की सबसे बड़ी संस्था है जिसमें लगभग 16 लाख से भी अधिक कर्मचारी काम करते है, जो कई देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है।


4. ‘श्रीकांत जिचकार’ भारत के सबसे पढ़े लिखे व्यक्ति है। इनके पास IAS, IPS, वकील, डॉक्टर समेत 20 डिग्री थी, 25 साल की उम्र में ये MLA भी बने। 2004 में इनका देहांत हो गया।


5. कमल का फूल भारत के साथ-साथ वियतनाम का भी राष्ट्रीय फूल है।


6. भारत में लगने वाले कुम्भ के मेले में 10 करोड़ से अधिक लोग आए थे, जो एक जगह एकत्रित हुई आज तक की सबसे अधिक जनसंख्या है। यह भीड़ इतनी ज्यादा थी कि अंतरिक्ष से भी दिखाई दे रही थी।


7. भारत के केरल राज्य के ‘ Kodinhi’ गांव में 2000 घरों में 200 से ज्यादा जुड़वां बच्चे है। किसी को भी इसका कारण नही पता।


8. भारत में 100 शादियों में से सिर्फ 1 का ही तलाक होता है, जो दुनिया में सबसे कम है।


9. भारत में हर साल 14 नवंबर को ‘Children’s Day ’ मनाया जाता है खास बात यह है कि ये
Valentine’s Day के ठीक 9 महीने बाद आता है।


10. दुनिया का सबसे ऊंचा पुल ‘The Baily Bridge’ भारत के लद्दाख में स्थित है। इसे 1982 में dras और suru नदी पर भारतीय सेना द्वारा बनाया गया था।
11. दुनिया में प्रति आदमी के हिसाब से सबसे कम मीट की खपत्त भारत में है।


12. तमिलनाडु के तंजौर में स्थित ‘ बृहदेश्वर मंदिर ’ दुनिया का पहला ऐसा मंदिर है जो पूरी तरह से ग्रेनाइट से बना हुआ है। इसका निर्माण 11वीं सदी की शुरूआत में चोल शासक ‘प्रथम राजराज चोल’ ने करवाया था। इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर भी घोषित किया है।


13. दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा डाकघर भारत में है। 1,54,882 डाकघर।


14. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश के ‘Chail ’ में है। 1893 में बना यह मैदान समुंद्र तल से 2444 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। Chail, महाराजा भुपेंद्र सिंह की ग्रीष्म राजधानी भी रही है।

15. 1896 तक केवल भारत ही हीरे का एकमात्र स्त्रोत था और आज भी दुनिया में बिकने वाले हर 12 में से 11 हीरे भारत में काटे और पॉलिश किए जाते है।

16. विदेशियों के लिए भारतीय मुद्रा भारत से बाहर ले जाना कानूनन जुर्म है।


17. विश्व में 22 हजार टन पुदीने के तेल का उत्पादन होता है, इसमें से 19 हजार चन अकेले भारत में निकाला जाता है।


18. दुनिया का सबसे बड़ा परिवार जो इकट्ठा रहता है, वह भारत के मिजोरम में है: इस परिवार में 34 पत्नियाँ, 94 बच्चे, 14 बहुएँ, 33 पोतो समेत 180 लोग रहते है।


19. भारत के गुजरात के गिर के जंगलों में हर बार एक अकेले व्यक्ति ‘ महंत भारतदास दर्शनदास ’ के लिए पोलिंग बूथ लगाया जाता है क्योंकि चुनावी नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति वोट डालने के लिए 2 km से दूर नही जा सकता।

20. दुनिया में इस समय सबसे अधिक बारिश वाला स्थान भारत के मेघालय में स्थित ‘ मॉसिनराम ’ नामक गांव है। चेरापूंजी से 15 किलोमीटर दूर इस गांव में हर साल औसतन 11,872 mm बारिश होती है, जिसकी वजह से यह धरती का सबसे नम स्थान भी है। लेकिन गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, किसी एक साल में आज तक की सबसे अधिक बारिश मेघालय के ही चेरापूंजी में दर्ज की गई है। यहाँ 1861 में 26,467 mm बारिश हुई थी।


21. अभी तक हुए कबड्डी के सभी छ: वर्ल्ड कप भारत ने जीते है।

22. स्विट्ज़रलैंड में मनाया जाने वाला ‘ विज्ञान दिवस’ भारत के मिसाइल मैन “डॉ. ऐ. पी. जे. अब्दुल कलाम ” को को समर्पित है। दरअसल, 26th May, 2006 को अब्दुल कलाम जी स्विट्ज़रलैंड गये थे उसी दिन से 26 मई को ‘ Science Day ’ घोषित कर दिया गया।

23. भारत का पहला रॉकेट इतना छोटा और हल्का था कि इसे केरल के तिरवंतपुरम के ‘ थुंबा लांचिग स्टेशन ’ तक साइकिल पर ले जाया गया था।

24. अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय ‘ राकेश शर्मा’ से जब प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पूछा कि स्पेस से भारत कैसा दिखता है तो उनका जवाब था- सारे जहाँ से अच्छा ।

25. दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल भारत के यूपी के लखनऊ में है। इस स्कूल का नाम है ‘ सिटी मोंटेसरी स्कूल ’ इस स्कूल में हर साल 40 से 50 हजार बच्चे एडमिशन लेते है।

26. दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री भारत की है, दूसरे नंबर पर नाइजीरिया और तीसरे पर अमेरिका है।


27. दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक जो अभी भी आस्तित्व में है, ‘ वाराणसी ’ भारत में है। इसे काशी और बनारस के नाम से भी जाना जाता है। 500 बी सी में यहाँ भगवान बुद्ध ने आगमन किया था।


28. भारतीय महिलाओं के पास दुनिया का लगभग 11% सोना है। ये सोना अमेरिका, स्विट्जरलैंड और जर्मनी जैसे देशों के कुल सोने से भी ज्यादा है।


29. भारत के महाराष्ट्र में एक खारे पानी की झील है जिसका नाम है- लोनार झील । खास बात ये है कि इसका निर्माण एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने से हुआ था।

30. दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय हर साल 1 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर कमाते हैं जिसमें से 30 हजार करोड़ बचाकर वे भारत भेज देते हैं।

31. भारत में ना तो आज तक ओलंपिक खेल हुए है और ना ही 2050 तक होगे।

32. इंदिरा गांधी भारत की पहली और अकेली महिला प्रधानमंत्री थी।

33. सफेद बाघ केवल भारत में पाए जाते है।

34. हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल नही है, इसका खुलासा एक 10 साल की लड़की द्वारा लगाई गई RTI में हुआ है। भारत के खेल मंत्रालय का जवाब था कि भारत का कोई राष्ट्रीय खेल नही है। यदि आपको यकीन नही आ रहा तो
यहाँ पूरा लेख पढ़े ।(external link).

35. दुनिया के किसी भी और देश के मुकाबले सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं भारत में होती है।


36. जयपुर में सवाई राजा जयसिंह द्वारा 1724 में बनाई गई जंतर मंतर संसार की सबसे बड़ी पत्थर निर्मित वेधशाला है।

37. समोसा भारत की बहुत प्रसिद्ध डिश है लेकिन यह भारत की नही है।

38. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के मामले में भारत नंबर 3 पर है। पहले दो पर अमेरिका और इंगलैंड है।


39. इंडिया दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने अपने पहले ही प्रयास में मंगल ग्रह पर यान भेज दिया था।

40. दुनिया की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी भारत के गुजरात के जामनगर में है। यह रिफाइनरी हर रोज 12 लाख बैरल तेल को रिफाइन करती है। इस पर रिलाइंस कंपनी का हक है।

41. भारत के मुंबई स्थित बांद्रा-वर्ली समुंद्रसेतु को बनाने में स्टील के इतने तार लगे है कि एक बार तो पूरी पृथ्वी को लपेट लें, इस पुल का वजन 50 हजार अफ्रीकी हाथियों के बराबर है और इसे बनाने में 2 करोड़ 57 लाख इंसानी घंटे लगे थे।


मनोविज्ञान के 40 रोचक तथ्य

मनोविज्ञान के 40 रोचक तथ्य 1. यदि आप चाहते हो कि कोई आपकी बात ध्यान से सुनें तो बात की शुरूआत इस वाक्य से करो: “ मैं आपको यह बताना तो ...