Saturday, 3 September 2016

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक सारांश: 22 अगस्त 2016 से 27 अगस्त 2016 तक

करेंट अफेयर्स साप्ताहिक सारांश: 22 अगस्त 2016 से 27 अगस्त 2016 तक
..... 
• वह केंद्रीय मंत्री जिसने नई दिल्ली में बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा के लिए ‘पॉक्सो ई-बॉक्स’ की शुरूआत की: महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी
• केंद्रीय बैंक ने इस समिति की सिफारिश स्वीकार करते हुए बैंको द्वारा प्रदान की जाने वाली आंशिक ऋण वृद्धि की कुल सीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया है: खान समिति
• भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल विश्व रैंकिंग में चार पायदान खिसककर इस स्थान पर पहुंच गयी है: नौवें स्थान
• वह श्रीलंकाई बल्लेबाज जिसने वनडे और टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की: तिलकरत्ने दिलशान
• हाल ही में झारखंड का भाजपा अध्यक्ष जिसे नियुक्त किया गया: लक्ष्मण गिलुवा
• विश्व की पहली सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी सेवा को पहली बार इस देश में शुरू किया गया: सिंगापुर
• आनुवांशिक रूप से संशोधित सरसों के बीज, भारत में वाणिज्यिक प्रयोग का विकास इस संस्था के वैज्ञानिकों ने किया है: दिल्ली विश्वविद्यालय
• हाल ही में वह यूरोपीय देश जो तीव्र भूकंप की चपेट में आया, जिसके चलते लगभग 250 लोग मारे गए: इटली
• भारत में प्रथम ब्रिक्सट फिल्म महोत्सव की आयोजन इस शहर में होगा: दिल्ली
• इस विदेशी डाक विभाग ने भारत के लोकप्रिय पर्व ‘दीपावली’ पर डाक टिकट जारी करने की घोषणा की: अमेरिकी डाक विभाग
• भारत और जिस देश के बीच दोहरे कराधान से बचने संबंधी संशोधित समझौते को मंत्रीमंडल ने मंजूरी दे दी: साइप्रस
• मुंबई उच्च न्यायालय ने इस दरगाह में महिलाओं के प्रवेश से पाबंदी हटाने का फैसला सुनाया: हाजी अली दरगाह
• दक्षिण भारत के इस शहर में पहली बाल अदालत आरंभ किया गया: हैदराबाद
• हाल ही में 2015-16 सत्र के लिए यूईएफए बेस्ट प्लेयर इन यूरोप अवार्ड के विजेता घोषित किए गए: क्रिश्चियानो रोनाल्डो
• रियो असफलता पर एनआरएआई समीक्षा समिति के अध्यक्ष जिसे नियुक्त किया गया: अभिनव बिंद्रा
• फ़ोर्ब्स द्वारा वर्ष 2016 में विश्व की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री ये है: जेनिफ़र लॉरेंस
• झारखंड के इस पूर्व ओलंपियन को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान करने की घोषणा की: सिलवानुस डुंगडुंग
• हाल ही में 2015-16 सत्र के लिए यूईएफए गोल ऑफ़ द सीजन अवार्ड के विजेता घोषित किए गए: लॉयनल मेसी
• वह खिलाड़ी जिसे हरियाणा के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया: साक्षी मलिक
• दिव्यांग लोगों हेतु केंद्र सरकार द्वारा आरंभ की गयी सुलभ ई-लाइब्रेरी का नाम: सुगम्य पुस्तकालय
• वर्ष 1979 से 1985 तथा 1985 से 1993 तक दो बार बिहार के राज्यपाल रहने वाले नेता जिनका हाल में निधन हो गया: ए आर किदवई
• वह हॉकी खिलाड़ी जिन्हें मरणोपरांत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सर्वोच्च खेल पुरस्कार हेतु चयनित किया गया: मोहम्मद शाहिद

No comments:

Post a Comment

मनोविज्ञान के 40 रोचक तथ्य

मनोविज्ञान के 40 रोचक तथ्य 1. यदि आप चाहते हो कि कोई आपकी बात ध्यान से सुनें तो बात की शुरूआत इस वाक्य से करो: “ मैं आपको यह बताना तो ...